Bikaner Live

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति ना बने- जिला कलक्टर
जिला कलक्टर ने किया निचले क्षेत्रों का निरीक्षण , दिए निर्देश

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति ना बने- जिला कलक्टर
जिला कलक्टर ने किया निचले क्षेत्रों का निरीक्षण , दिए निर्देश


बीकानेर, 20 जून। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मानसून के दौरान शहर के निचले इलाकों में कहीं भी जल भराव की स्थिति ना बने। यदि बारिश का पानी कुछ स्थानों पर ठहरता है तो पंप लगाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी सुनिश्चित करवाएं।
जिला कलक्टर ने सोमवार को हुई बारिश के बाद गिन्नाणी सहित शहर में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर के समस्त क्षेत्रों में मानसून से पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जावे, विशेष तौर पर निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए पुख्ता इंतजाम हों।
जिला कलक्टर ने गिन्नाणी स्थित माताजी का मंदिर के पास , चौखुटी पुलिया होते हुए कोठारी हॉस्पिटल के पास, पुलिस लाइन के पास, नगर निगम सहित कई निचले इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!