Bikaner Live

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला स्तरीय मीटिंग सरकार के द्वारा कोष एवं उपकोष कार्यालय को बंद करने का विरोध
soni

राजस्थान एकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला शाखा बीकानेर की दिनांक 20 जून 2022 को जिला स्तरीय मीटिंग कोष कार्यालय बीकानेर में प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी एवं जिला संयोजक मनीष मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई । प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने बताया कि मिटिंग में एसोसिएशन ने सरकार के द्वारा कोष एवं उपकोष कार्यालय को बंद करने की योजना का पूरजोर विरोध किया एवं इस संबंध में जिला स्तर से जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा ।राज्य सरकार के द्वारा IFMS 3.0 को लागू कर लेखा संवर्ग एव कोष व उपकोष कार्यालयो को कमजोर व समाप्त करने की जो नीति बनाई है उसका विरोध किया जाएगा। रात-दिन अथक मेहनत कर IFMS-2 को सफलतापूर्वक पूरे भारतवर्ष में रोल मॉडल स्थापित करवाने वाले लेखा संवर्ग को ही धीरे धीरे खत्म व कमजोर करने की तैयारी की जा रही है जिसको बर्दाशत नहीं किया जायेगा। अगर सरकार ने समय रहते संगठन की मांगे नहीं मानी तो प्रत्येक जिले से आंदोलन किया जाएगा। आज की मीटिंग में अतिरिक्त कोषाधिकारी श्री नरेश राजपुरोहित ने कहा कि संगठन के आगामी आंदोलन के चरणों मे RACS यूनियन का पूर्ण सनर्थन संगठन के साथ रहेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीलाल भाटी, मनीष मेघवाल, अशोक माली, कमल सोलंकी, ओंकार सिंह, आशीष शर्मा, किशन व्यास, इकरार हुसैन, प्रदीप पारीक, इमरान खान, सुरेंद्र व्यास, कृष्णकांत व्यास, लेखराम महिया, राजेन्द्र राठौड़, नरेश अग्रवाल, सीताराम, संजय मेघवाल, अजय मेहरा, अमित छंगाणी ,शरद वर्मा, जगदीश चांडक, संजीव ऐरन, मुकेश पुरोहित, मुकेश जोशी, भंवर प्रजाप, रणजीत सिंह राठौड़, आदि उपस्थित थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!