Bikaner Live

महात्मा गांधी मार्ग पर चलेगा  ई रिक्शा

महात्मा गांधी मार्ग पर चलेगा  ई रिक्शा



बीकानेर, 20 जून। महात्मा गांधी रोड पर शारीरिक रूप से असक्षम व्यक्तियों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुविधा के लिए  डॉ तनवीर मालावत की ओर से उपलब्ध कराएं गए ई-रिक्शा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम जिला प्रशासन को भेंट किया गया है।
यह रिक्शा डॉ. तरवीर मालावत ने अपनी ओर से उपलब्ध कराया है, जिसे सोमवार को ई रिक्शा की चाबी रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संभागीय आयुक्त को सौंपी गई।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग से अतिक्रमण हटने के बाद  वन वे ट्रैफ़िक व्यस्था को और सुचारु रखने में बुजुर्गों, महिलाओं तथा असक्षम लोगों के लिए यह ई-रिक्शा उपयोगी साबित होगा। उन्होंने ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के लिए रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ.तनवीर मालावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि रेड क्रॉस मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहा है।
रेड क्रॉस के सचिव विजय ख़त्री, राजेंद्र जोशी, अक्षय ख़त्री, महावीर शर्मा एवं कविता शर्मा ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ई-रिक्शा की चाबी भेंट की। यह ई रिक्शा निगम द्वारा संचालित किया जायेगा।
—–

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!