Bikaner Live

संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से


गांधी दर्शन को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

बीकानेर, 20 जून। महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से जन- जन को परिचित करवाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से डागा पैलेस में प्रारम्भ होगा।

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने इस संबंध में सोमवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में गांधी दर्शन से जुड़े विभिन्न व्याख्यानों के अलावा श्रमदान, कीर्तन, सर्वधर्म प्रार्थना आदि का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांधी दर्शन पर आधारित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। संभाग के समस्त जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक भी गांधी दर्शन पर आधारित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे।
शिविर का उद्घाटन सत्र मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीकानेर पहला संभाग है, जहां यह आयोजन किया जा रहा है।

*होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रमदान*
शिविर के दौरान श्रमदान लक्ष्मी नाथ मंदिर, तुलसी समाधि स्थल व गांधी चौक गंगाशहर में किया जाएगा तथा प्रतिदिन क्रमशः 7:15 से 8:30 बजे तक लक्ष्मी नाथ मंदिर, गांधी पार्क तथा अंबेडकर सर्किल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गांधी दर्शन पर आधारित विभिन्न जानकारियां दी जाएगी। शिविर का समापन समारोह 23 जून को होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!