Bikaner Live

तेरापंथ धर्म संघ के 11वीं आचार्य श्री महाश्रमण जी का मंगल प्रवेश 23 जून को। स्वागत को आतुर श्रीडूंगरगढ़
soni

तेरापंथ धर्म संघ के 11वीं आचार्य श्री महाश्रमण जी का मंगल प्रवेश 23 जून को। स्वागत को आतुर संपूर्ण शहर। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमण जी का मंगल प्रवेश दिनांक 23 जून 2022 को श्रीडूंगरगढ़ मे होगा। विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आचार्य श्री महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा श्री डूंगरगढ़ में पधारेंगे। ।आचार्य श्री महाश्रमण का श्री डूंगरगढ़ मंगल प्रवेश कार्यक्रम निश्चित होते ही आमजन में खुशी एवं उत्साह है। तेरापंथ भवन के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया एवं मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण जी के आगमन से पूर्व जैन समाज की सभी स्थानीय संस्थाएं एवं प्रवास व्यवस्था समिति सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता एवं समाज बंधु स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। भीखमचंद पुगलिया ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने हमारे पर महती कृपा कर 3 दिन 23जून 25जून तक श्री डूंगरगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर हमें अपने प्रवचनों से लाभान्वित करेंगे। श्री डूंगरगढ़ वासियों को अधिक से अधिक संख्या में आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन कर उनके प्रवचनों से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। उल्लेखनीय है कि श्री डूंगरगढ़ प्रवासी जो बंगाल बिहार आसाम महाराष्ट्र अन्य सुदूर प्रदेशों में रहते हैं उनका भी श्री डूंगरगढ़ में आगमन आना शुरू हो गया है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!