Bikaner Live

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन के चुनाव हुए संपन्न जोशी बने जिला अध्यक्ष
निर्वाचन अधिकारी राकेश गुप्ता
मुकेश जोशी बने जिलाध्यक्ष

बीकानेर, 4 जुलाई। राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन जिलाशाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रतिनिधि चुनाव में लेखाकर्मियों में भारी उत्साह के चलते कुल 363 मतों में से 340 मत डाले गये जो कि 94% के करीब है।

निर्वाचन अधिकारी राकेश गुप्ता है अनुसार जिलाध्यक्ष के पद के लिये मुकेश जोशी को निर्वाचित घोषित किया गया। मुकेश जोशी को कुल 170 मत मिले एवं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भंवर प्रजापत को 21 मतो के अंतर से हराया। रणजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें 11 मत प्राप्त हुए।

निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने प्राप्त मतों के अनुसार निम्नाकित को प्रांतीय प्रतिनिधि घोषित किया गया-

  1. अशोक कुमार माली
  2. जगदीश सारस्वत
  3. भंवर चौधरी
  4. मोतीराम
  5. मनीष मेघवाल
  6. श्रीलाल भाटी
  7. गमेश कलवानी
  8. दयानिधि तिवारी
  9. भंवर प्रजापत
Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!