Bikaner Live

जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित होगा निःशुल्क शिविर


बीकानेर, 5 जुलाई। जिला एनसीडी इकाई एवं एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क एनसीडी शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ.इन्दु दायमा, डॉ. हिमांशु दाधीच एवं अन्य चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में पुरूष एवं महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी और बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनीत रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू, इन्द्रजीत ढाका, धनराज विभिन्न व्यवस्थाएं संभालेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!