Bikaner Live

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल पहुंची बीकानेर


बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ और नोखा पहुंचेगी मशाल
बीकानेर, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा के तहत आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की मशाल मंगलवार को जिले के खाजूवाला पहुंची।
यहां खाजूवाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इनमें उपखंड अधिकारी श्योराम, सीबीइओ ओम प्रकाश, विकास अधिकारी राजेंद्र जोईया, तहसीलदार गिरधारी लाल, पीईईओ भूपेंद्र कौशिक, पूर्व सरपंच पद्मा राम, कोच श्रवण कुमार डूडी, एसीबीओ राम प्रताप मीणा, राम गोपाल नायक एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन लाल मौजूद रहे।
इसके बाद यह मशाल पूगल पहुंची। जहां भी इसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी सीता शर्मा, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, एसीबीओ रामप्रताप मीणा, श्यामसुंदर रामावत, कोच उपमन्यु आर्य एवं स्थानीय खिलाड़ी मौजूद रहे।यह मशाल यहां से लूणकरणसर पहुंची, जहां ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार रामनाथ शर्मा, सीबीईओ रेवतराम, प्राचार्य ताराचंद भोपाल, एसीबीओ वेद प्रकाश कुमावत, उद्योगपति पवन सीवर, व्याख्याता गोपाल पुरोहित, प्रशिक्षक महेंद्र सिंह एवं दिलीप बिश्नोई मौजूद रहे।
जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे श्री डूंगरगढ़ की भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं सायं 5 बजे नोखा के बाबा छोटू नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!