Bikaner Live

समर स्पेशल में श्री गंगानगर की दीपांशी गुप्ता, लूणकरणसर की ऋतू दर्जी, मोमासर की मोनिका कँवर और खुशबु दर्जी रही विजेता

श्री डूंगरगढ़ बीकानेर, तोला राम मारु
महिलाओं और लड़कियो के लिए आयोजित समर स्पेशल प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए है। समर स्पेशल में मेहंदी प्रतियोगिता, डांस कॉम्पीटिशन, ड्रेस कॉम्पीटिशन, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे घर बैठे प्रतियोगिता में भाग लेना था
प्रतियोगिता में महिलाओं और बहनो ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया। अगर प्राप्त प्रवीष्टि की बात करें तो मेहंदी प्रतियोगिता में सबसे अधिक प्रविष्टियां मिली, मेहंदी प्रतियोगिता मैं 968 प्रविष्टि, पेंटिंग मैं 523 प्रविष्टि, ड्रेस कम्पटीशन मैं 347 प्रविष्टि और डांस कम्पटीशन मैं 108 प्रविष्टियां मिली।
विजेताओं में ड्रेस कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान श्री गंगानगर की दीपांशी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सरदारशहर की प्रियंका प्रजापत ने दूसरा और सरदारशहर की ही नेहा ने तीसरा स्थानीय प्राप्त किया।
डांस कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान मोमासर की मोनिका कँवर  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मोमासर की ही निशु दर्जी ने दूसरा और मोमासर की ही राधा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लूणकरणसर की ऋतू दर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मोमासर की मनीषा दर्जी ने दूसरा और लिखमादेसर की सरस्वती पारीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोमासर की खुशबु दर्जी  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कड़ा मुकाबला होने के कारण  सरदारशहर की निशा और मोमासर की मायावती प्रजापत ने सयुंक्त रूप से दूसरा और लूणकरणसर की ऋतू दर्जी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन चटकारा द फूड जॉन और हिंदी न्यूज़ पोर्टल खबर ही खबर द्वारा आयोजित किया गया था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!