Bikaner Live

रामपुरा से लापता किशोरी बालिका का सुराग नहीं


पुलिस ने अनेक स्थानों पर दी दबिश
बीकानेर, जुलाई। रामपुरा बस्ती से 29 जून को लापता किशोर बालिका का सुराग नहीं लगा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में नयाशहर थाना पुलिस ने सोमवार को सूरतगढ़ सहित अनेक स्थानों पर दबिश दी, लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा है।
किशोर बालिका के परिजनों ने बताया कि 29 जून को दोपहर घर के पास की दुकान से सामान लेने गई, उसके बाद से लापता हो गई। किशोर बालिका पांच बहनों में तीसरे नम्बर थीं। भोली-भाली कम शिक्षित बालिका के भाई नहीं है तथा पिता मानसिक रूप् से बीमार रहते है। मां व उसकी अन्य बहने पापड़ बेलकर रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करते है। किशोरी के लापता होने पर उसके पिता की हालत बार-बार बिगड़ रही है तथा वे बेहोश हो रहे है।
किशोर बालिका को लापता करने में रामपुरा के ही एक परिवार की महिला, उसके तिपहिया चालक पुत्र और मोहल्ले के कुछ युवकों की भूमिका संदिग्ध है। महिला व उसका पुत्र व एक मित्र भी रामपुरा बस्ती से कुछ दिनों से गायब है। नया शहर थाने के हैड आरक्षी गजेन्द्र सिंह संदिग्ध लोगों पर भी नजर ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!