Bikaner Live

soni

प.पू. भक्तामर प्रसारिका श्री मृगावती श्रीजी म. सा., सुरप्रिया श्रीजी म.सा. एवं नित्योदया श्रीजी म. सा. विहार करते हुए आज दिनाँक 4 जुलाई को गंगाशहर विनय चौपड़ा के निवास प्रेम-गुलाब में पधारे। सुबह 9 बजे नवकार जाप, भक्तामर पाठ, दादा गुरु इकतीसा एवं प्रवचन हुआ ।

श्री महेंद्र जी सोनावत ने अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। झंकार काँकरिया, मधु छाजेड़ एवं सारिका चौपड़ा ने स्वागत गीत का संगान किया ।

केयुप अध्यक्ष राजीव खजांची ने आगामी चातुर्मास संबंधी सूचना दी एवं विनय चौपड़ा का आभार व्यक्त किया ।

तत्पश्चात सभी के अल्पाहार की व्यस्था प्रेम-गुलाब परिवार ने की।

म.सा. का कल का प्रवास मुकेश जी सोनू भंसाली, ललवानी मोहल्ला में रहा । आज का प्रवास तुलसी विहार , घड़सीसर रोड पर रहेगा ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!