Bikaner Live

बच्चा घर के आगे खेलते हुए औंधे मुंह नाली में जा गिरा दर्दनाक मौत

नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के रघुनाथसर कुएं के पास डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के आगे खेलते हुए औंधे मुंह नाली में जा
गिरा। काफी देर तक घर वालों ने संभाला ही नहीं। जब बच्चा घर में कहीं नजर नहीं आया तो आसपास पड़ौस में ढूंढने लगे। घर की कुंडी भी संभाली
लेकिन बच्चा कहीं पर नहीं मिला। उसके बाद तीन साल की बहन ने बताया कि वो नाली में गिरा पड़ा है। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए,
जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जनता प्याऊ के पास रहने वाले इस परिवार ने कुछ समय पहले ही
रघुनाथसर कुएं के पास घर किराए पर लिया था। पीयूष नाम का डेढ़ साल का बच्चा काफी चंचल था तो पड़ौसी भी उसे खिलाने ले जाते थे।

बुधवार रात करीब आठ बजे के आसपास घर वालों ने देखा कि पीयूष नजर नहीं आ रहा है। उसे ढूंढते हुए पड़ौसियों के यहां पहुंचे लेकिन कहीं नही
मिला। अनहोनी की आशंका में कुंडी भी देखी लेकिन पीयूष वहां नहीं था। किसी का भी ध्यान घर के आगे उस नाली पर नहीं गया, जहां वो औंधे मुंह
गिरा पड़ा था। पीयूष की तीन साल की बहन ने सबसे पहले उसे देखा। उसी ने घर वालों को बताया कि वो वहां गिरा पड़ा है। इस पर परिजन उसे तुरंत
पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पीयूष का शव रात को मोर्चरी में रखा गया। बुधवार सुबह पुलिस कार्रवाई के बाद
उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा
जानकारी के अनुसार, मृतक पीयूष के पिता विजय शंकर व्यास की कोरोना में मौत हो गई थी। उसके दो और बहने हैं। जनता प्याऊ का मकान
छोड़कर इन लोगों ने रघुनाथसर कुए के पास एक मकान किराए पर लिया था। घटना के बाद से पीयूष की मां का रो रोकर बुरा हाल है। वो उसका
इकलौता बेटा था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!