Bikaner Live

चेक मेट में बी.बी.एस.स्कूल का दबदबा,
श्रेष्ठ प्रदर्शन पर स्कूल में अभिनंदन

बीकानेर, 20 जुलाई। जयपुर रोड स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को ’’चैसमेट’’ का आयोजन किया गया। चैसमैट में दो वर्गों (जूनियर व सीनियर वर्ग) में बीकानेर बॉयज स्कूल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ट्राफी हासिल की।बीकानेर बॉयज स्कूल के खेल आचार्य मनोज तिवारी व साजू केबी ने बताया कि दोनों वर्गो में नौ-नौ राउंड में शतरंज की बिसात पर बच्चों ने राजा, वजीर, हाथी-घोड़ों व प्यादों को चलाया। जिसमें 10 से 15 आयु वर्ग में मधुर स्वामी, होमिल मदान, माधव बजाज, व अनिरुद्ध बजाज, जूनियर वर्ग में मानवेन्द्र सिंह, पुंज प्रथम शर्मा, दिव्यांशु बैद, व आद्विक मोहता ने विजय हासिल की। सीनियर वर्ग ने सभी नौ राउंड तथा जूनियर वर्ग ने 9 में से 7 राउंड में विजय प्राप्त की।

मधुर स्वामी द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार शतरंज की विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सफलता प्राप्त की है !

बीबीएस स्कूल के प्राचार्य फादर संदीप, उप प्राचार्य फादर डॉनी तथा प्रबंधक फादर थॉमस ने विजयी बच्चों को परम पिता परमेश्वर से बेहतर खेल प्रदर्शन की आशीष व आशीर्वाद बच्चों को दिया। प्रतियोगिता में सी.बी.एस.सी. बोर्ड की स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!