Bikaner Live

भाजपा शिवबाड़ी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा….
soni

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर संगठन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवबाड़ी मंडल संगठन का विस्तार करते हुए मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है। शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक ने प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह से विचार विमर्श कर नवगठित मंडल कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, छह मंत्री और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही 41 मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है।

मंडल पदाधिकारियों में राजेंद्र सिंह भाटी, भरत झाम्ब, हेमा सिंह गोपाल सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह को महामंत्री, अजय कसेरा, राकेश पारीक, चंद्रेश सोनगरा, रेवंत सिंह, मनदीप कौर और अनीता अग्रवाल को मंत्री तथा संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही 41 कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा की शिवबाड़ी मंडल में मंडल पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति से मंडल संगठन के साथ साथ शहर भाजपा संगठन को भी मजबूती और विस्तार मिलेगा ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!