Bikaner Live

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, 6 साल बाद फिर छोड़ा कांग्रेस का साथ
soni

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, दिल्ली में थामा पार्टी का दामन….
आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद गुरुवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ उनके पुत्र भव्य बिश्नोई, मां जसमा देवी व पत्नी रेणुका बिश्नोई भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुलदीप ने साफ कर दिया है कि आगे की राजनीति वे और उनके पुत्र करेंगे।


भाजपा ज्वाइन करने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। कुलदीप ने कहा कि उन्होंने साधारण कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया। हजकां और बीजेपी का चोली दामन का साथ था, मतभेद जरूर हुए, पर मन भेद नहीं। कुलदीप ने पीएम मोदी को सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई नीतियों से प्रभावित हूं। आठ साल में किसी भी सीएम का बेदाग रहना बड़ी बात है।

मीडिया सूत्रों से…..

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!