Bikaner Live

मुख्यकार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने की जनसुनवाई

बीकानेर, 04 अगस्त। जिला परिषद की मुख्यकार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने ग्राम दियातरा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की और आमजन के अभाव-अभियोग सुने। इस दौरान पानी-बिजली, चिकित्सा, ग्रामों की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने परिवेदनाएं दी। उन्होंने ग्राम स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चारागाहों का किया निरीक्षण-इसके बाद मुख्यकार्य अधिकारी नित्या के. ने दियातरा क्षेत्र में 4 चारागाह का अवलोकन किया और यहां विकसित किए गए विभिन्न प्रजाति के पौधों को देखा। प्रत्येक चारागाह में 500-500 सहजन के, 500-500 पौधे नीम, सीसम के़ लगाए गए है। साथ ही प्रत्येक चारागाह की 100-100 बीघा भूमि में सेवण घास लगाई गई है।  

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!