
बीकानेर 25 अगस्त 2022 सावधान इंडिया 077 के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने बताया की आंख नाक कान गला विभाग पीबीएम अस्पताल के सामने नगर निगम द्वारा बनाए गए महिलाओं व आमजन की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय काफी लंबे समय से बंद पड़े हैं हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बने यह सुलभ शौचालय नगर निगम की देखरेख में है जबकि यह बंद पड़े हैं ऐसी स्थिति में महिलाएं व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उसी समय ठाकुर भदोरिया द्वारा पीबीएम अधीक्षक से संपर्क साधने की कोशिश की तो पता चला कि कोर्ट संबंधी कारणों से ड्यूटी पर नहीं है उसके पश्चात पीबीएम सुप्रिडेंट के पीए ताहिर अहमद से बात कर इस प्रकरण से अवगत कराया गया और जिम्मेदार प्रशासन को आगाह करते हुए की अगले 24 घंटे में इन सभी शौचालयों के ताले खोलकर जनहिता प्रयोग में लिया जाए अगर नहीं लिया गया तो टीम सावधान इंडिया 077 द्वारा जनहित में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी!














