Bikaner Live

राजू श्रीवास्तव 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन…. सेहत में सुधार के संकेत
फाइल फोटो

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अलावा उनके फैंस भी लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई अपने चहेते सितारे के जल्द वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन बाद आखिरकार राजू श्रीवास्चव को होश आ गया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। उनके निजी सचिव ने यह भी जानकारी दी कि बताया- ‘राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।

मीडिया सूत्रों से….

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!