Bikaner Live

रामदेवरा पैदल यात्रियो के सेवार्थ माहेश्वरी सेवा समिति 60 सदस्य दल हुआ रवाना

रामदेवरा पैदल यात्रियो के सेवार्थ माहेश्वरी सेवा समिति 60 सदस्य दल
आज हुआ रवाना
भादवा मास के पावन अवसर पर आज बीकानेर माहेश्वरी सेवा समिति जस्सूसर गेट की ओर से पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा हेतु 60 सदस्य दल रवाना हुआ!
माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर चांडक ने बताया कि विगत 2 वर्ष कोरोना महामारी को छोड़कर यह सेवा समिति पिछले 35 वर्षों से रामदेवरा पैदल जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा कार्य कर रही है श्री चांडक ने बताया कि माहेश्वरी सेवा समिति रास्ते में नोखड़ा से 5 किलोमीटर पहले टोल नाके के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क जहां एक और चाय दूध बिस्किट नाश्ते की सेवा का कार्य करती है वही साथ में पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की भी पूर्ण व्यवस्था करती है साथ ही पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए चिकित्सा की भी विशेष व्यवस्था का प्रबंध किया जाता है!
माहेश्वरी सेवा समिति के सचिव एवं महासचिव उमाशंकर राठी तथा नारायण मीमानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में इस समिति में 60 से अधिक सक्रिय सदस्य कार्यरत हैं जोकि प्रत्येक वर्ष निस्वार्थ भाव से तन मन धन से हर पैदल जाने वाले यात्री की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं!
समिति के सक्रिय सदस्य लक्ष्मीनारायण बियानी के अनुसार सदैव की भांति आज भी रवाना होने से पूर्व समिति सदस्यों ने जस्सूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर के सामने लोक देवता बाबा रामदेव की मूर्ति के समक्ष महाआरती का आयोजन किया जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर ना केवल समिति सदस्यों बल्कि अन्य श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया जिसमें महिलाएं भी शामिल थी! महा आरती के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को लड्डू के प्रसाद का वितरण भी किया गया! इस अवसर पर जहां एक और माहेश्वरी सेवा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे वही अन्य भक्तों में मुख्य रूप से भवानी शंकर राठी उर्फ कालू जी, किशन चांडक, बलदेव मूंदड़ा, पवन राठी, रमेश चांडक, चंद्र प्रकाश करनानी, आनंद चांडक, प्रिया चांडक, सुमन राठी, मंजू राठी, मंजू मिमानी, सरोज बिहानी, गायत्री चांडक, दुलीचंद स्वामी, गोपी स्वामी, बृजमोहन चांडक, किशन सोमानी, श्याम बिहानी आदि अनेक सदस्य भी उपस्थित थे!
माहेश्वरी सेवा समिति से जुड़े सक्रिय सदस्य चंद्र प्रकाश करनानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्य श्री रतन लाल बिहानी द्वारा समिति के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर तथा बाबा के जय उद्घोष के साथ रवाना किया! रवाना होने वाले दल में जहां एक और सेवा समिति के सदस्य शामिल थे वही दल में 4 ठंडे पानी के टैंकर 4 पिकअप गाड़ियां 3 ट्रैक्टर तथा 7 करें ‘शामिल थी जिसमे सेवा से जुडी सामग्री के साथ रवाना हुई!
       
     

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!