Bikaner Live

मोबाइल की दुकान में तीसरी बार चोरी
soni

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। चोर यहां से मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता रात को गश्त कर रही सदर थाना पुलिस को लगा। पुलिस ने दुकान मालिक को सूचना दी। तब रात को दुकान मालिक मौके पर पहुंचा। दुकान मालिक वल्लभ गार्डन हाल पता मॉर्डन मार्केट निवासी जयशिवम पुत्र कैलाशचन्द्र मोदी ने बताया कि वीर दुर्गादास सर्किल के पास प्लग इन नाम से उसकी दुकान है। बुधवार रात को आठ से दो बजे के बीच कोई दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गया। रात को सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शटर बीच में से टूटा हुआ देखा, तो सूचना दी। चोर दुकान से मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर ले गए है।

दो बार पहले भी हो चुकी है चोरी
पीडि़त ने बताया कि सदर थाने के पास ही दुकान है। पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है। दो वारदातों में करीब डेढ़-दो लाख का माल चोरी हो चुका है। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरियों का भी अब तक खुलासा नहीं किया। न चोर पकड़े, न माल बरामद किया।

सीसीटीवी में कैद
पीडि़त ने बताया कि पूर्व में चोरों की हरकत का पूरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी से चोरों के फुटेज लिए। फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का दावा किया, लेकिन आज तक चोर पकड़े नहीं जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!