Bikaner Live

गांधी सद्भावना सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित…..


बीकानेर, 2 सितम्बर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा वर्ष 2022 के लिए ‘गांधी सद्भावना सम्मान-2022’ के लिए पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गांधी सद्भावना सम्मान, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रारम्भ किए गए। यह सम्मान महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुपालन एवं अनुशीलन करने वाले नागरिकों, संस्थआों, संगठनों के राजनैतिक आर्थिक, सामाजिक और कलात्मक योगदान के लिए दिया जाता है। इसके लिए आवेदक द्वारा गत पांच वर्षाें में किए गए कार्यों के आधार पर चयन कमेटी की अनुशंषा के आधार पर चयन होता है।
शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट आर्टएंडकल्चर डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट राजस्थान से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन की अंतिम 5 सितम्बर है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!