Bikaner Live

अवैध कॉलोनियों का मामला -पांच अधिकारियों के विरूद्ध 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी…. संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार


बीकानेर, 2 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार वर्ष 2019 से 2022 तक बीकानेर में पदस्थापित रहे पांच तात्कालिक राजस्व तहसीलदारों के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में श्रीगंगानगर की उप पंजीयक सुमित्रा बिश्नोई, उप पंजीयक (प्रथम) बीकानेर कविता गोदारा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम पड़िहार तथा उपनिवेशन आयुक्त कार्यालय के तहसीलदार बिहारी लाल के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। बीकानेर शहर पैरेफरी क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनियों के मद्देनजर यह नोटिस जारी किए गए हैं। यह सभी अधिकारी, पूर्व में बीकानेर तहसीलदार के रूप में पदस्थापित रहे हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!