Bikaner Live

आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
soni

पुलिस थाना नापासर आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार > पुलिस थाना नापासर की कार्यवाही । > दिनांक 30.07.2022 की गांव गुंसाईसर की है घटना । > घटना स्थल से जब्त किये गये थे कारतूस व मैगजीन > गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है आपराधिक प्रकरण > गिरफ्तार अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान है जारी प्रकरण का विवरणः- दिनांक 30.07.2022 को गांव गुंसाईसर में फायरिंग की घटना की इतला पर श्री कृष्ण कुमार हैड कानि . 197 मय स्टाफ के घटना स्थल जीएसएस के पास गुंसाईसर पहुंचे तो मौका पर एक मैगजीन जिसमें भरे हुए तीन कारतूस मिले जिन्हे जरिये फर्द जब्त किया गया व आरोपी पहले से ही मौका से फरार हो गया था । फर्द पर प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया । वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान “ ऑपरेशन क्लीन ” के तहत पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आई.पी.एस. के निर्देशानुसारतथा अति पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री अमित कुमार आईपीएस व श्री पवन भदौरिया आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त सदर बीकानेर के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पुलिस उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना से गठित टीम द्वारा फरार मुल्जिम के बारे में मालूमात किया जाकर आज दिनांक 02.09.2022 को अभियुक्त अरुण पुत्र अशोक कुमार तावणिया जाति ब्राह्मण उम्र 21 वर्ष निवासी कालु बास श्रीडुंगरगढ जिला बीकानेर को बाद अनुसंधान केन्द्रीय कारागृह बीकानेर से प्रोडक्शन वारंट से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध आम्स मैगजीन व कारतूस के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!