Bikaner Live

पोस्टर विमोचन समारोह,प्रतिभा सम्मान समारोह


आज राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा भवन रानी बाजार में स्वर्णकार कर्मचारी संगठन बीकानेर के द्वारा शिवबाड़ी मठ के महंत श्री विमर्शानंद गिरि जी के पावन कर कमलों के द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया गया। समारोह में आगामी 9 अक्टूबर को श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष अजमीढ़ जी की जयंती पर एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में श्रीमती डॉ शशि वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एमएस कॉलेज बीकानेर, श्रीमती विमला सोनी प्रधानाचार्य रा उ मा वि सादुल गंज, श्रीमती भगवती सोनी व्याख्याता, श्री राजाराम सोनी, श्री दीपक सोनी, श्री सुभाष सोनी, श्री अशोक सोनी श्री सुरेश सोनी, श्री अतुल सोनी, श्री अजय सोनी, श्री राजकुमार सोनी, श्री हरिराम सोनी, श्री गणपति सोनी व अन्य ने भाग लिया।
समारोह में बिटिया हर्ष श्री सोनी, को बीकानेर जिले में कक्षा 10 मैं प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्री विमर्शानंद जी गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में संगठन के इस प्रथम प्रयास को आशीर्वाद देते हुए समस्त मानव जाति के हित के लिए काम करने को अपने उद्देश्य में शामिल करने के लिए कहा।
डॉ शशि वर्मा ने भी संपूर्ण स्वर्णकार समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमती विमला सोनी ने समाज का शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए आह्वान किया। श्रीमती भगवती सोनी ने समाज की महिलाओं को शिक्षित होकर समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए कहा।
श्री दीपक सोनी, व्याख्याता ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला।
समारोह का संचालन श्री सुरेश सोनी ने किया अंत में अध्यक्ष श्री राजाराम सोनी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!