Bikaner Live

श्री खाटू श्याम बाबा राधे कृष्णा व हनुमान जी के भव्य दरबार में भव्य कीर्तन….

बीकानेर भादवा का पावन महीना जब बाबा रामदेव जी पूनरासर हनुमान जी कोडम केसर भेरुजी के मेले और जागरण का दौर चल रहा है वही आज भादवा सुदी एकादशी के पावन पर्व पर पुरानी गिनानी स्थित धावड़िया मोहल्ला में रामदेव जी मंदिर के पास श्री खाटू श्याम जी बाबा का दरबार सजाया गया और भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया!

भव्य कीर्तन के आयोजक राजकुमार तवर व गोपाल तंवर ने बताया की खाटू श्याम जी के दरबार के साथ साथ श्री राधा कृष्ण वह श्री हनुमान जी का भी दरबार सजाया गया है विख्यात भजन गायक पार्टी द्वारा भजनों का गायन किया गया सर्वप्रथम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर आरती का आयोजन किया गया फूलों की व इत्र की बरसात की गई बाबा की दरबार की भव्य प्रतिमा को भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया गया! भजन कीर्तन का कार्यक्रम कान्हा बीकानेरी और बीदा महाराज पार्टी द्वारा भजनों की एक से एक मंत्र मुक्त कर देने वाले भजनों की प्रस्तुति दी ! भजनों का दौर देर रात्रि तक चलता रहा भक्तजन भक्ति संगीत में मंत्रमुग्ध हो गए! कार्यक्रम में श्याम प्रेमी मोहल्ला निवासी महिला पुरुषों के साथ साथ अन्य गणमान्य नागरिक व अतिथि गणित उपस्थित रहे!

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!