Bikaner Live

स्मृतिशेष -फोटोग्राफी जगत में बसंत व्यास के योगदान को याद रखा जाएगा….


बीकानेर 7 सितंबर। ए पी 3आई के पूर्व अध्यक्ष स्व श्री बसंत व्यास मामा की पुण्यतिथि पर आज राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग बीकानेर की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बीकानेर के फोटोग्राफी जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने एक पी 3आई संस्था के माध्यम से फोटोग्राफर्स की एकता व उनके लिए दरों में सुधार करने का महत्व पूर्ण कार्य प्रारंभ किया।
बी जी बिस्सा ने कहा कि वे सदैव उच्च क्वालिटी का छायांकन तथा उसूलों पर चलने वाले इंसान थे। उन्होंने कभी भी जाति वर्ग में भेद नहीं किया।वे इसके साथ साथ सामाजिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति थे।समाज में भी हर व्यक्ति के सुख दुख में सहयोग के लिए अग्रणी रहते थें।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में केशव बिस्सा, हनुमान व्यास, आनंद जी, चन्द्र शेखर,राजा बाबू सुभाष जोशी, गिरिराज, जितेंद्र आचार्य, मन मोहन पुरोहित, मनोज व्यास, दिनेश चूरा, नंद किशोर पुरोहित,राजा बाबू, अंकित बिस्सा शामिल थें।
सुबह एक पी 3आई के पदाधिकारियों ने भी स्व बसंत व्यास मामा को याद किया।
संस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रदीप चौहान, नौशाद, दिनेश गुप्ता, विक्रम जागरवाल,अजीज भूटान, यादवेन्द्र सहित अनेक पदाधिकारीयों ने याद किया।

Author picture

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!