Bikaner Live

एस सी वर्ग के विद्यार्थियों के लम्बित आवेदन 9 सितम्बर तक लिए जायेंगे….
soni

बीकानेर, 07 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में लंबित आवेदनों के निस्तारण की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2022 निर्धारित की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि  अनुसूचित जाति के समस्त विद्यार्थी अपने स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों को तत्काल शिक्षण संस्थान के माध्यम से जिला कार्यालय को अग्रेषित करावें। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थानों को भी अपने स्तर पर  अनुसूचित जाति वर्ग के लम्बित आवेदनों की जांच कर जिला कार्यालय को भिजवाने का आग्रह किया है। विद्यार्थी स्तर पर लम्बित आवेदनों के लिए शिक्षण संस्थान विद्यार्थियो से दुरभाष, ई-मेल व अन्य माध्यम से सम्पर्क कर आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर पर अग्रेषित करावे एवं आवेदन की जांच कर 09 सितम्बर 2022 तक जिला कार्यालय को अग्रेषित करवाना सुनिश्चित करावे।पंवार ने कहा कि शिक्षण संस्था स्तर पर किसी भी विद्यार्थी का आवेदन लम्बित नही रखे एवं अपने छात्रवृति पोर्टल पर लम्बित आवेदनों की संख्या शून्य रखे। नियत तिथि तक अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदन जिला कार्यालय में अग्रेषित नहीं किये जाने की स्थिति में विद्यार्थी एंव शिक्षण संस्थान स्वयं व्यक्तिगत जिम्मेवार होंगे। समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इसे अंतिम अवसर मानते हुये आक्षेप पूर्ति कर आवेदनांे को शिक्षण संस्थान पर अग्रेषित करावे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!