Bikaner Live

मूंधड़ा परिवार जो कार्य कर रहे है उनका कोई सानी नही- महाराज रामेश्वरानंद
soni

नापासर/बीकानेर, कस्बे के श्रीमती सी एम मूंधड़ा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा रामसर रोड स्थित अपने फार्म हाउस पर ऑर्गेनिक ग्रीन हाउस के उद्धघाटन के अवसर पर सागर मठ के महाराज रामेश्वरानंद जी ट्रस्ट के देवकिशन जी मूंधड़ा, श्रीकिशन जी मूंधड़ा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नेन गोदारा , बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचन्द आसोपा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ,नापासर ग्राम पंचायत सरपंच सरला देवी तावनिया, सामाजिक कार्यकर्ता रतीराम तावनिया, नापासर संघर्ष समिति के संयोजक रामरतन सुथार, कालूराम जी मूंधड़ा, गणेश लाल नागर, महावीर प्रसाद मूंधड़ा, बाबूलाल मोहता , अशोक मंडल, आदि अश्वी इरिगेशन के भरत पटेल ने बताया की हाईड्रो पॉली हाउस एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से ऑफ सीजन में भी सब्जियों तथा फूलों की खेती आसानी से की जाती है. यह तकनीक प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में एक असरकारक सिद्ध हुई है. सब्जियों या फूलों का चुनाव पॉली हाउस संरचना, सब्जियों या फूलों की बाजार में मांग और बाजार कीमत पर निर्भर है. यह एक संरक्षित खेती है जिसमें सब्जियों में ककड़ी, लौकी, शिमला मिर्च, खीरा, गोभी, टमाटर आदि तथा फूलों की खेती में जरबेरा, कारनेशन, गुलाब, अन्थूरियम आदि को पॉली हाउस में उगाया जाता है. घटती जोत और अधिक मुनाफे के कारण भी किसान इस प्रकार की खेती का रुख कर रहे है. ट्रस्ट के देवकिशन मूंधड़ा ने बताया कि हम चाहते है कि लोग बीकानेर ओर आसपास के जो खेती करते है उनके सामने एक ओर अवसर है फसल प्राप्त करने का वह भी शुद्ध और ऑर्गेनिक सब्जी जिसमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन हो ताकि जो हम रासायनिक सब्जी खाते है वह स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होती है साथ ही कस्बे के लोगो को रोजगार मुहैया करवाना

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!