Bikaner Live

हिंदी सम्मान दिलाने वाली भाषा :- निधि स्वामी


आर एस वी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के समस्त विद्यालयों में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशिष्ट श्रंखला *”आओ हिंदी को मन से अपनाएं”* का प्रारंभ किया गया। ग्रुप के सभी विद्यालयों में हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 14 सितंबर से 17 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक कक्षाओं में कविता पाठ, उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विशेष प्रार्थना सभा, उच्च माध्यमिक कक्षाओं में कहानी लेखन एवं कहानी पाठ, निबंध, अनुच्छेद लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा हिंदी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा प्रबुद्धजनों से विद्यार्थियों का साक्षात्कार करवाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा ही नहीं मातृभाषा भी है हमें सदैव इसका सम्मान करना चाहिए। जिस देश के निवासी अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हैं वह निश्चित ही सम्मान के पात्र होते हैं। हम अपना अध्ययन किसी भी माध्यम में करें लेकिन हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान भी पूर्ण गर्व से करना चाहिए । विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर अपने विचारों को अपने अध्यापकों एवं सहपाठियों के समक्ष बड़े ही ओजस्वी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में समस्त जानकारी कार्यक्रम की संयोजिका रितु शर्मा ने प्रदान की

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!