Bikaner Live

चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि आवंटित……


बीकानेर, 14 सितम्बर। उपनिवेशन आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन द्वारा बुधवार को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शालिनी पाठक, राजू लाल चौधरी, राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को पच्चीस-पच्चीस बीघा भूमि का आवंटन किया गया तथा पट्टे वितरित किए गए।
उपनिवेशन आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उपनिवेशन क्षेत्र में भूमि आवंटन की योजना के तहत यह आवंटन किया गया है। इसके तहत शालिनी पाठक और राजू लाल चौधरी को निःशुल्क आवंटन किया गया। वहीं राजेश कुमार और पाना देवी चौधरी को कीमतन आवंटन किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया, उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा, तहसीलदार बिहारी लाल मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!