Bikaner Live

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान का हुआ आयोजन
soni

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान का हुआ आयोजन। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
वोटर.आई.डी.से आधार लिंक की कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में किया गया l प्राचार्य विनोद कुमार सुथार ने बताया कि इस कार्यशाला के तहत योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने व मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का प्रशिक्षण उपस्थित विद्यार्थियों को दिया गया l इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के ई. एल. सी. प्रभारी एवं निर्वाचन विभाग, श्रीडूंगरगढ़ से मास्टर ट्रेनर *डॉ मनीष कुमार सैनी*, श्रवण कुमार मोटसरा ने महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दीं l बी.एल.ओ. किशनलाल सांखला ने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में बताया । कार्यशाला में श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र के नंदकिशोर, लीलाधर सहित भाग संख्या 89 से 96 तक के बी.एल.ओ. एवं कार्यशाला व्यवस्थार्थ मुकेश झरवाल उपस्थित रहे l कार्यशाला की सम्पूर्ण व्यवस्था महाविद्यालय स्टाफ मुकेश सैनी, मनोज शर्मा एवं नारायण चंद शर्मा द्वारा सुचारू रूप से की गई l

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!