Bikaner Live

हैड कांस्टेबल दीपक यादव का तकनीकी सहयोग काम से मुख्य आरोपी धर धबोचा गया
soni

श्रीडूंगरगढ के भगवान सुथार ने दिनांक ९ सितंबर को श्रीडूंगरगढ थाने में अभियोजन पंजीबद्ध करवाते हुए पुलिस को बताया कि तोलियासर भैरूजी मेले के दौरान मनोज व लेखराम सहित उनके दो-तीन अन्य

लड़को द्वारा मेले में पैदल जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर मेरा भाई सांवरमल द्वारा एतराज किया गया इस पर आरोपीगण ने मेरे भाई के सीने में चाकू से वार कर हत्या कर दी।




इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम तैयार कर संभावित स्थानों पर रवाना की। इस प्रकरण में एक बार फिर हैड कांस्टेबल दीपक यादव का तकनीकी सहयोग काम में आया। यादव ने आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी के छोटे से छोटे तथ्यों की जांच की जानकारी दी। जिससे पुलिस टीम मुक्तेश्वरधाम, ऋषिकेश, अमृतसर, जांलधर, फरीदकोट, भटिण्डा, हुकेवाला व संगरिया में हुलिया बदलकर आरोपी मनोज का पीछा कीया।




आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को चलती रेलगाड़ी में पहचान कर रेलवे स्टेशन संगरिया जिला हनुमानगढ़ से डिटेन कर लिया गया।



पुलिस टीम में सीओ दिनेश कुमार के सुपरविजन में कार्यकारी थानाधिकारी बलवीर सिंह तथा हैड कांस्टेबल भगवानाराम, पुनीत कुमार, श्रीकिशन गोदारा, अजीत कुमार के लगातार प्रयासों से पुलिस सांवरमल की हत्या के मुख्य आरोपी तक पहुंच सकी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!