Bikaner Live

शहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ शिवबाड़ी व जूनागढ़ मंडल कार्यकारिणी का गठन….

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के शिवबाड़ी मंडल में विधि प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एड. श्यामसुंदर सारस्वत ने शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड. नरेंद्र कुमार सोनगरा की सहमति से मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है।

शिवबाड़ी मंडल विधि प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी में एड. संजय बिश्नोई और एड. गणेश कंसारा को मंडल सहसंयोजक तथा एड. प्रशान्त शुक्ला, एड. अनिरुद्ध धारीवाल, एड. राजू सिंह, एड. ललित घारू और एड. महावीर विश्नोई को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

*शहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जूनागढ़ मंडल कार्यकारिणी का गठन*

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जूनागढ़ मंडल में विधि प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एड. यशपाल तंवर ने शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड. नरेंद्र कुमार सोनगरा की सहमति से मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है।

जूनागढ़ मंडल विधि प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी में एड. प्रदीप खत्री और एड. नरेश शर्मा को मंडल सह संयोजक तथा एड. बृज विष्णु राजपुरोहित, एड. सत्येंद्र रतन मोदी, एड. निर्मल तंवर, एड. राजकिशोर राजपुरोहित और एड. कमलजीत सिंह को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!