Bikaner Live

स्वीप कार्यशालाः मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी….


बीकानेर, 16 सितम्बर। मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जैन पीजी कॉलेज में स्वीप कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान युवाओं को आधार लिंक करने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
मतदाता जागरुकता अभियान ‘स्वीप’ के सहसंयोजक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरुक होकर आधार लिंक का यह कार्य करवाए। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स डॉ. वाई.बी. माथुर और डॉ. सुरेन्द्र राठी ने मतदाता पहचान पत्र से आधार को लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जैन पीजी कॉलेज के डॉ. शिवराम सिंह झांझड़िया ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में हो, यह जरूरी है।
जागरुकता अभियान के सहसमन्वयक गोपाल जोशी ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाने और मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान स्वीप सदस्य पवन खत्री, अमर नाथ व्यास सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!