Bikaner Live

महाप्रबंधक/उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर दौरा

बीकानेर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विजय शर्मा शुक्रवार को बीकानेर दौरे पर आए। महाप्रबंधक ने पहले बीकानेर से श्री डूंगरगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण कार से निरीक्षण किया।   उन्होंने रेल मार्ग के विभिन्न स्टेशनों समपार फाटक का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने मुख्यतः नापासर, सूडसर और श्रीडूंगरगढ़ स्टेशनों का वृहद निरीक्षण किया । श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन  के पास स्थित समपार फाटक संख्या 224 बी- 1 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाप्रबंधक के साथ  श्री राजीव श्रीवास्तव- मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक- श्री अनिल कुमार रैना एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित रहे। निरीक्षण के पश्चात महाप्रबंधक ने मंडल कार्यालय में बीकानेर मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा मंडल पर चल  रहे कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने मुख्य परियोजना प्रबंधक कार्यालय( गति शक्ति इकाई बीकानेर) के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन में श्री एन के शर्मा-मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति इकाई बीकानेर तथा मंडल रेल प्रबंधक एवम अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
       ,                              

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!