Bikaner Live

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन…..

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत किए जाएंगे विभिन्न सेवाकार्य

बीकानेर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रमों के शुभारम्भ अवसर पर शनिवार, 17 सितंबर को शहर भाजपा और अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार प्रातः 9.00 बजे से 3.00 बजे तक आशीर्वाद भवन, श्री आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के सामने, नोखा रोड और ओसवाल पंचायती भवन, भीनासर, गंगाशहर में दो स्थानों पर सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान शिविरों का आयोजन रखा गया है ।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने प्रत्येक दिन के सेवा कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए कार्यकर्ताओ को दायित्व दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के सुचारू संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल और युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास को दायित्व दिया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!