Bikaner Live

5 जनवरी को होगा REET मेंस: कर्मचारी चयन बोर्ड लेगा 46500 पोस्ट के लिए एग्जाम; 16 लाख कैंडि डेट्स का प्री रिजल्ट जल्द
soni



जयपुर
C/P

REET मेन्स 5 जनवरी को होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से यह परीक्षा करवाई जाएगी। इसके माध्यम से 46500 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। माना जा रहा है कि इस घोषणा के बाद इसी महीने कभी भी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। नॉर्मलाइजेशन के कारण अभी रीट-2022 का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। रीट लेवल 1 और लेवल 2 के लिए कुल 16 लाख 44 हजार 246 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें लेवल वन में 3 लाख 86 हजार 508 और लेवल-2 के 12 लाख 57 हजार 738 कैंडिडेट्स शामिल हैं।


डॉ बीडी कल्ला, शिक्षा मंत्री, राजस्थान।


*5 जनवरी 2023 को होगी रीट मेन्स परीक्षा*
शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने बताया कि रीट मेन्स जनवरी के पहले सप्ताह में होनी थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 19 मई 2022 को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी। लेकिन आज रीट मेन्स एग्जाम की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब यह परीक्षा 5 जनवरी को करवाई जाएगी।

राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 23 और 24 जुलाई को आयोजित परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने में जारी हो जाएगा। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के अनुसार फिलहाल आंसर-की पर आई आपत्तियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी महीने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

*शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी*
रीट रिजल्ट जारी होने से पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जनवरी में 46,500 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इसके तहत लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा 2.30 घंटे की होगी। परीक्षा में 300 नंबर के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जुलाई में हुई पात्रता परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट ही जनवरी 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

46500 पदों के लिए होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा ।
46500 पदों के लिए होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा ।

*यह रहेगा ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती का प्रोसेस*

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल हैं।
लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दूसरे फेज की परीक्षा से टीचर्स का सिलेक्शन होगा।
रीट परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
5 जनवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।


*रीट लेवल-1 का सिलेबस*
राजस्थान में कक्षा 1 से 5 तक के सिलेबस में राजस्थान का भौगोलिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान के साथ ही राजस्थानी भाषा को शामिल किया गया है। इसमें राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजस्थानी भाषा, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक परिदृश्य और निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय भी रखे गए हैं। वहीं हिंदी, अंग्रेजी और गणित के साथ ही सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन, सूचना तकनीकी और शैक्षणिक मनोविज्ञान को शामिल किया गया है।

*लेवल-2 का सिलेबस*
शिक्षक भर्ती लेवल-2 के लिए भी परीक्षा के नंबर और संख्या लेवल-1 के बराबर ही रहेगी। इसके साथ ही सिलेबस में लेवल-1 के अधिकांश विषयों को सम्मिलित किया गया है। वहीं तृतीय भाषा में अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत, हिंदी, पंजाबी और उर्दू को भी शामिल किया गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। ऐसे में हर गलत जवाब पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा।

*रिजल्ट इस तरह देख सकेंगे कैंडिडेट्स*

जारी होने के बाद रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट करें।
होमपेज पर REET Result 2022 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है।

*????PG 1st Year में एडमिशन आज से शुरू: फर्स्ट मेरिट लिस्ट व वेटिंग लिस्ट 12 अक्टूबर को होगी जारी*


नोखा


मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा में PG 1st Year में एडमिशन के लिए 21 सितम्बर 2022 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है। ऑनलाइन एडमिशन के लिए स्टूडेंट SSO ID के माध्यम से आयुक्तालय की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र से भी अप्लाई कर सकते हैं।

*ये डॉक्यूमेंट आवश्यक*
स्वयं का एक कलर फोटो

स्वयं के हस्ताक्षर की हुई पर्ची

10वीं, 12वीं, BA प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की मार्कशीट

जाति प्रमाण&पत्र, मूल निवास, बॉनस प्रमाण&पत्र, आधार कार्ड

स्थायी मोबाइल नंबर

*इन बातों का रखें ध्यान*

पीजी नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपने ही स्थाई मोबाइल नं. फार्म में लिखवाएं, ताकि प्रवेश संबंधित सूचना प्राप्त कर प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। फर्स्ट मेरिट लिस्ट व वेटिंग लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी होगी। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट 15 अक्टूबर तक वेरिफाई होंगे। फीस जमा कराने के बाद चयन स्टूडेंट्स की लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में MA हिन्दी में 60 सीटें हैं। स्ववित्तपोषी योजनान्तर्गत एमए समाजशास्त्र में 40 सीटें एवं एमएससी रसायनशास्त्र में 20 सीटें हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!