Bikaner Live

बाल श्रम रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित…..
soni


बीकानेर, 22 सितम्बर। बाल श्रम रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टास्क फोर्स की गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली‌‌‌‌।
शर्मा ने कहा कि टीमें औद्योगिक इकाई, होटल एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण करें तथा जिन-जिन क्षेत्रों में निरीक्षण करें, उनकी क्षेत्रवार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने पुनर्वास गतिविधि में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित एजेंसियों से समन्वय करते हुए कार्य करने को कहा। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!