Bikaner Live

रोजगारपरक शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करते हुए बेसिक महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट किया शुरू….

बीकानेर, 28 सितंबर। बेसिक महाविद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा निजी कॉलेज है,जहां महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क कक्षाएं भी निरन्तर संचालित हो रही है। महाविद्यालय द्वारा छात्रों के समय का सदुपयोग करवाने के उद्देश्य से ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था भी की गई है जहाँ उच्च तकनीकी के कम्प्यूटरों के साथ-साथ वाई-फाई इंटनरेट के जरिये विद्यार्थी ऑनलाईन अध्ययन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पत्रकारों को राईज कार्यक्रम के तहत कॉलेज के शैक्षणिक,खेलकूद व अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि ई-लाईब्रेरी में सभी संकायों के विषयों से संबंधित लगभग पचास हजार से भी अधिक पुस्तकों का संकलन उपलब्ध है, यहीं नहीं महाविद्यालय ने रोजगारपरक शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करते हुए कैम्पस प्लेसमेंट का शुरू किया है जिसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कम्पनियां कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए रोजगार उपलब्ध करवाती है।

Author picture

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!