Bikaner Live

शुद्ध के लिए युद्ध-शहर की चार नामचीन डेयरियों का औचक निरीक्षण लिए दूध के 4 नमूने

बीकानेर, 10 अक्टूबर। दीपावली से पूर्व चलाए जा रहे विशेष “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर शहर की चार नामचीन डेयरियो पर एक साथ औचक निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। प्रतिष्ठानों से दूध के 4 सैंपल भी एकत्र किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने दाऊजी मंदिर क्षेत्र स्थित राम जी दूध डेयरी, फौजी दूध डेयरी तथा सोनगिरी कुआं क्षेत्र से जसवंत दूध डेयरी व केजीएन दूध डेयरी के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही की। प्रत्येक प्रतिष्ठान से एक दूध का नमूना लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा गया है।

ईट राइट चैलेंज
देशव्यापी ईट् राइट चैलेंज के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गंगानगर चौराहा, पीबीएम अस्पताल इत्यादि स्थानों पर शुद्ध के लिए युद्ध व ईट राइट चैलेंज के पोस्टर का प्रदर्शन किया तथा आमजन को शुद्धता व गुणवत्ता पूर्ण खाद्य उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

“त्योहारी सीजन के चलते दूध की मांग बढ़ी हुई है, ऐसे में शुद्धता पर नजर रखनी अति आवश्यक हो गई है। आगे भी इस तरह की कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी। जिले के बड़े से बड़े प्रतिष्ठान को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।”

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!