Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले की 60 हजार बालिकाओं को देंगे सहजन फली के पौधे
श्रीडूंगरगढ़ में होगा मुख्य कार्यक्रम, चार हजार बेटियों को मिलेंगे पौधे…


बीकानेर, 10 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को जिले की 60 हजार बालिकाओं को सहजन फली के पौधे वितरित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल श्रीडूंगरगढ़ के रूपा देवी राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार हजार बालिकाओं को सहजन फली के पौधे प्रदान करेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत जिले में एक साथ 60 हजार पौधों का वितरण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को चिन्हित स्कूलों में तथा 15 अक्टूबर को पारिवारिक वानिकी महोत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सहजन पौधे वितरित किए जाएंगे। यह पौधे लूणकरणसर स्थित डाबला तालाब में देव जसनाथ जन पौधशाला में विकसित किए गए हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!