Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर में संपन्न , नोखा शाखा के पदाधिकारी हुए शामिल

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर में संपन्न , नोखा शाखा के पदाधिकारी हुए शामिल ।
*******************************************परम श्रद्धेय संत श्री रामसुखदास जी महाराज के आशीर्वाद से स्थापित गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित 7/8/9 अक्टूबर 2022 को जोधपुर महानगर द्वारा प्रायोजित रजत जयंती महोत्सव, राष्ट्रीय संकल्प अधिवेशन में नोखा शाखा के पदाधिकारी इंदरचंद्र मोदी (पूर्व प्रदेश मंत्री एवम संरक्षक नोखा ) पवन चांडक (अध्यक्ष नोखा ) राजकुमार शर्मा (मंत्री नोखा ) एवम मैना देवी शर्मा( महिला प्रभारी ) शामिल हुए। रजत जयंती महोत्सव में बेटी बचाओ, गर्भपात महापाप जन जागरण रैली का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न कॉलेजों एवम विद्यालयों से करीब 1500 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया इस जन जागरण रैली को जोधपुर उपखंड जिला अधिकारी (मजिस्ट्रेट) अपूर्वा परवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोधपुर में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी ये रैली अभूतपूर्व और चर्चा का विषय रही।इस महोत्सव में संत श्री आनंद ब्रह्मचारी महाराज , श्री योगी रमन नाथ महाराज , राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर जी तिवारी का सानिध्य प्राप्त हुआ। संत श्री ने बेटियो को संसार का अतुल्य वरदान बताया और बेटियो को सभी क्षेत्रों में उच्चतम स्थान प्राप्त हो इसलिए सभी समाज को और माता पिता को बेटियो का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया । इस अधिवेशन में समस्त भारत से करीब 200 साधकों ने भाग लिया। नोखा शाखा अध्यक्ष पवन चांडक ने समिति को चांदी का सिक्का जारी करने का सुझाव दिया और सभी समितियां अपने अपने क्षेत्र में बेटी के जन्म पर उस घर पर जाकर बेटी जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव दिया और समिति द्वारा जारी चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप बेटी को प्रदान करने का सुझाव दिया। समिति ने इन सुझावों को सराहनीय बताया और सभी शाखा समितियों को इस पर अमल में लाने का विचार रखा ।अधिवेशन के सफल आयोजन के समापन पर नोखा शाखा समिति के अध्यक्ष पवन चांडक और संरक्षक इंद्रचंद मोदी ने जोधपुर महानगर अध्यक्ष कमल किशोर चांडक को सफलतम और ऐतिहासिक कार्यक्रम की बधाई दी। उपरोक्त जानकारी नोखा पहुंच कर अध्यक्ष पवन चांडक द्वारा दी गई।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!