Bikaner Live

अब व्हाट्सएप में एक साथ 21 ग्रुप के सदस्यों को मैसेज भेज सकते हैं कम्युनिटी अपडेट

आप ऐसे कर सकते हे व्हाट्सएप कम्युनिटी का उपयोग

व्हाट्सएप 2023 का अपडेट आ चुका है जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं जिसमें नया फीचर कम्युनिटी काफी रोचक है।

व्हाट्सएप 2023 का अपडेट आ चुका है जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं जिसमें नया फीचर कम्युनिटी काफी रोचक है।

व्हाट्सएप में नया अपडेट होने के बाद कम्युनिटी फीचर आ गया*
*अब आप ग्रुप्स इकठा कर के एक ही क्लिक मे सारे ग्रुप्स को पोस्ट्स भेज सकेंगे
*एक समय मे 21 ग्रुप्स को*

Step 1- अपने डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलें

Step 2- न्यू चैट पर टैप करें और फिर न्यू कम्युनिटी चुनें

Step 3- अब Get Started पर टैप करें.

Step 4- कम्यूनिटी का नाम, विवरण और प्रोफ़ाइल फोटो दर्ज करें. ध्यान दें कि कम्यूनिटी के नाम की सीमा 24 कैरेक्टर हो.

Step 5- आप कैमरा आइकन पर टैप करके एक विवरण और एक कम्यूनिटी आइकन भी जोड़ सकते हैं.

Step 6- अब, मौजूदा समूहों को जोड़ने या एक नया समूह बनाने के लिए अगला टैप करें.

Step 7- पर्याप्त कम्यूनिटी जोड़ने के बाद, अब क्रिएट पर टैप करें.

हालांकि, कुछ चीजें हैं जो व्हाट्सएप पर कम्युनिटी फीचर के बारे में ध्यान देने योग्य हैं.

– आप अनाउंस मेंट ग्रुप के अतिरिक्त 50 समूह तक जोड़ सकते हैं.

– आप कम्यूनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में अधिकतम 5,000 सदस्य जोड़ सकते हैं.

– किसी भी समुदाय के सदस्य के शामिल होने के लिए समूह खुले हैं.

– आपके कम्यूनिटी के लिए एक कम्यूनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप स्वचालित रूप से बनाया जाएगा.

– यह एक ऐसा स्थान है जहां कम्यूनिटी एडमिन अनाउंसमेंट ग्रुप में समुदाय के सभी सदस्यों को संदेश भेज सकते हैं.


WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोल आउट कर दिए हैं. इनमें इन-चैट पोल बनाने की क्षमता, 32 लोगों को वीडियो कॉलिंग और 1024 यूजर्स तक के समूह जैसी चीजें शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक इमोजी रिएक्शन, बड़ी फाइल शेयरिंग और एडमिन डिलीट कंट्रोल की तरह ही ये फीचर किसी भी ग्रुप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं और कम्युनिटीज के लिए भी मददगार होंगे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!