Bikaner Live

बीकानेर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री सांवरमल सिंगारिया ने कहाँ बच्चों को बड़े सपने दिखाओ सुंदरलाल
soni

दिव्यांग सेवा संस्थान, गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर बीकानेर के मूक-बधिर बालक-बालिकाओं द्वारा बाल दिवस पर नाल एयरपोर्ट का भृमण किया गया। बीकानेर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री सांवरमल सिंगारिया ने कहाँ की शिक्षा के साथ साथ बच्चों को बड़े बड़े सपने दिखाओ उनकी सोच बड़ी होनी चाहिए सुरक्षा अधिकारी सुंदरलाल सब इंस्पेक्टर ने कहाँ हम संस्थान के लिए जरुर सहयोग करेंगे। आज बहुत अच्छा लगा, की बहुत ही नेक कार्य है। हम सब बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते है। संस्थान प्रधान जेठा राम ने बताया कि हम इन बच्चों को शिक्षा देने से पहले भृमण करवाते है क्योंकि ये भृमण के दौरान अच्छे से सीखते है। माह में एक या दो भृमण जरूर होते है। दिव्यांग सेवा संस्थान 2016 से दिव्यांग बच्चों के कल्याण हेतु कार्य कर रही हैं। गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर में है। वर्तमान 50 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। 5 मूक बधिर बच्चे जॉब कर रहे। सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, मेहंदी, ब्यूटीपार्लर, खेल आदि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को रोजगार की तरफ ले जाना। कार्यक्रम में टर्मिनल मैनेजर विवेक यादव, पंकज सैनी, अनिल शुक्ला, सुमन शर्मा आदि मौजूद थे।

बच्चों को बड़े सपने दिखाओ:- सुंदरलाल

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!