Bikaner Live

“खुशियों का खजाना है बचपन..बाल दिवस की शुभकामनाएं” बच्चों के मनोरंजन पूर्वक आयोजन स्कूलों में….
soni

“हम अपनी इच्छानुसार अपने बच्चों को नहीं बना सकते!
हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना,
और प्रेम करना होगा जिस रूप में भगवान ने उन्हें दिया है!”
-जवाहर लाल नेहरू

आज बाल दिवस है। यह हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन ही देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी मनाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो 14 नवंबर को नेहरू जयंती भी मनाई जाती है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव और स्नेह था। बच्चे भी नेहरू जी से बहुत प्यार करते थे और करते हैं। इसके लिए बच्चे उन्हें ‘चाचा’ कहकर पुकारते हैं। पंडित नेहरू के सम्मान में हर साल उनके जन्मदिन पर चिल्ड्रंस डे मनाया जाता है। इस दिन चाचा नेहरू को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनका भविष्य बेहतर करना है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेज में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बाल दिवस के उत्सव पर टिन्नी आइसलैंड मुक्ता प्रसाद कॉलोनी बीकानेर स्कूल में बच्चों के लिए आज एक विशेष दिन रहा पढ़ाई से छुट्टी मिलते हुए मनोरंजन पूर्व खेलकूद का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया स्कूल के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रखा गया बच्चों ने फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में दिखाई दिए कराएं ! नाट्य स्वरूप में प्रधान मंत्री मोदी द्वारा नेहरू जी को पसंदीदा गुलाब का फूल भेंट किया और उनसे स्थाई रूप से प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया नेहरू और प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा में विवान तनेजा और नक्श ने यह शानदार प्रस्तुति निभाई चाय की केतली के साथ अपनी कड़ी मेहनत से कोई भी कुछ भी बन सकता है पाठशाला प्रिंसिपल ने बच्चों को आशीर्वाद और उपहार भेंट किया!

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!