Bikaner Live

soni

गहलोत बोले- सावरकर ने 9 बार अंग्रेजों से माफी मांगी : कहा- नेहरू ने बांध बनाया तो जनसंघ ने अफवाह फैलाई, पानी से बिजली बनाकर ताकत निकाल लेंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर पंडित नेहरू की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। गहलोत ने सावरकर के आजादी में योगदान पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने क​हा- बीजपी वाले सावरकर का नाम ले रहे हैं। सावरकर ने तो जेल होते ही एक साल के अंदर अंग्रेजों से नौ बार माफी मांगी थी। जब विश्व युद्ध हुआ तो अंग्रेजों के लिए भर्ती करवाई। ये क्या मुकाबला करेंगे पंडित नेहरू का। देश के लिए नेहरू 9 साल तक जेल में रहे। दुभार्ग्य है कि पूरे देश के अंदर धर्म के नाम पर एक ढांचा बन गया। धर्म के नाम पर राजनीति करना सबसे आसान होता है। गहलोत रामनिवास बाग में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
गहलोत ने कहा- बीजेपी-आरएसएस वाले धम्र के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। ये फासिस्ट ताकतें लोगों को गुमराह कर रही हैं। सोची समझी साजिश के तहत देशवासियों को गुमराह किया जा रहा है। पंडित नेहरू के सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस के साथ बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन इन्होंने नेहरू की छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाईं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के समारोह से नेहरू का नाम ही गायब कर दिया। नेहरू के योगदान और उनके नाम को मिटाने का षडयंत्र किया जा रहा है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!