Bikaner Live

नगर निगम बीकानेर वार्ड नं 5 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कस्तूरी देवी तंवर ने आज नामांकन दाखिल के अंतिम दिन किया।

नगर निगम बीकानेर वार्ड नं 5 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कस्तूरी देवी तंवर ने आज नामांकन दाखिल के अंतिम दिन किया।
वार्ड नं 5 में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के सिम्बल पर कस्तूरी देवी ने नामांकन दाखिल करते हुए बताया की राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को वार्ड के जन जन तक पहुंचाना तथा वार्ड के सर्वांगीण विकास ही मेरी प्रार्थमिकता रहेगी ओर पूर्व पार्षद कुसुम भाटी के किये गए कार्यो व अधूरे कार्य पूर्ण करूंगी ।
इस नामांकन दाखिल के दौरान जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया की राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तथा पूर्व पार्षद कुसुम भाटी द्वारा किये गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेंगे तथा जनता निश्चित ही कांग्रेस को विजयश्री दिलायेगी ।
इस दौरान जिया उर रहमान,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद हजारीमल देवड़ा,पूर्व पार्षद आदूराम भाटी, यूथ कांग्रेस लोकसभा सचिव भीखाराम मेघवाल, अमित तंवर,मनोज तंवर,ओमप्रकाश सिंघल,नत्थूराम मेघवाल,जेठमल प्रजापत,अशोक कुमार, गौतम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिलाएं व वार्डवासी सम्मलित हूए ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!