Bikaner Live

मारपीट कर पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
soni

पुलिस थाना सदर की कार्यवाही

• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, रूपये व कागजात बरामद | > आरोपियों से हो सकता है शहर में हो रही अन्य मोबाईल व पर्स छिनने की घटनाओं का खुलासा ।

> आरोपियों से कि जा रही है गहनता से पूछताछ ।

बीकानेर शहर में पिछले कुछ समय से राहगीरो से हो रही मोबाईल छीनने व पर्स छीनने की घटनाओ को ध्यान में रखते हुए श्री योगेश यादव आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में व श्री अमित बुडानिया आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर के व श्रीमती शालिनी बजाज RPS वृताधिकारी वृत सदर बीकानेर के सुपरविजन व निर्देशन में व श्री लक्ष्मण सिंह राठौड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर के नेतत्व में दिनांक 17.11.2022 को अज्ञात दो मोटरसाईकिल सवार लडको द्वारा राह चलते व्यक्ति को रोक कर उसके साथ मारपीट कर उसके जैब से पर्स निकाल कर छीन कर ले गये जिस पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान श्री सुरेन्द्र कुमार सहायक उप निरीक्षक को सुपुर्द किया गया गठीत टीम द्वारा तकनीकि सहायता व मुखबीर की इतला से आरोपीगण पीयुष रावत व आकाश जैदिया उर्फ सीपु को नामजद कर गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिमान के कब्जा से घटना में प्रयुक्त जैर सवारी मोटरसाईकिल व मुस्तगीस के रुपये व कागजात बरामद किये गये व मुल्जिमान से शहर में हो रही अन्य मोबाईल छीनने की घटनाएं खुलने की संभावना है जिस बाबत मुल्जिमान से गहनता से अनुसंधान जारी है।

01. गिरफ्तारशूदा मुल्जिमानः-

101. पीयुष रावत पुत्र श्री दिनेश जाति रावत उम्र 19 साल निवासी रावतो का मौहल्ला नगर निगम के पास

बीकानेर 02. आकाश जैदिया उर्फ सिपु पुत्र श्री मुकेश जाती वाल्मिकी उम्र 18 साल 6 माह निवासी इन्द्रा कॉलोनी बीकानेर

102. कार्यवाही में शामिल टीम:-

01. श्री मांगीलाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर।

02. श्री सुरेन्द्र कुमार सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर।

03. श्री सुरेन्द्र कुमार हैडकानि 196 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर।

04. श्री लाखाराम कानि 1000 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर।

05. श्री सीमान्त कानि 1396 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर। 06. श्री इमीचन्द कानि 1728 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!