> पुलिस थाना कोटगेट की प्रभावी कार्यावाही
> बोथरा काम्पलेक्स के आगे महिला से पर्श छिन कर भागे अज्ञात मुल्जिमों को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर पर्श व मोबाईल बरामद किया
> गिरफ्तार शुदा तीनो आरोपीगण से गहन अनुसंधान जारी घटना विवरण:- दिनांक 01.11.2022 परिवादी श्री मनोज कुमार पुत्र गुरुदयाल जाति मिढ्ढा उम्र 47 साल निवासी 21 जनक निवासी सार्दुल कॉलोनी बीकानेर ने रिपोट दी कि दिनांक 23.10.22 वार रविवार को सांय 4 बजे मेरी भाभी जी सुनीता मिढ्ढा पत्नि प्रेम कुमार मिठ्ठा बोथरा कॉम्पलेक्स के आगे से जा रहे थे तब मोटरसाईकिल पर 3 (तीन) लडके हाथ से पर्स छीन कर भाग गये। जिसमें 10,000 अखरे दस हजार रुपये लोकर, अलमारी की चाबियां मोबाईल फोन था। वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान श्री विजय कुमार हैडकानि 165 के सुपुर्द किया गया !
कार्यवाही पुलिस:- श्री योगेश यादव आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक व श्री अमित कुमार आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर के निर्देशन में वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर श्री दीपचन्द के सुपरविजन में श्री प्रदीप सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम श्री विजय कुमार हैडकानि 165, श्री धारा सिंह कानि 530 व श्री विनित कानि 313 द्वारा भरसक प्रयास कर व आसूचना संकलन कर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की साहयता से प्रकरण हाजा के अज्ञात आरोपियों तीनों आरोपियों को नामजद कर आज दिनांक को तीनों आरोपी मोहित शर्मा उर्फ मोंटू पुत्र अनिल शर्मा उम्र 23 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पीछे बांदरा बास रानी बाजार हाल गणेश नगर घडसीसर, कुलदीप सिंह उर्फ रिंकू पुत्र रिछपाल सिंह उम्र 27 साल जाति भाट सिख निवासी बांदरा बास बीकानेर व इमरान उर्फ इमू पुत्र बशीर खान उम्र 33 साल निवासी बांदरा बास बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमानों के कब्जा से छिना गया पर्श, मोबाईल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। गिरफ्तार मुल्जिमानों से अनुसंधान जारी है। अहम भुमिका:- श्री धारा सिंह कानि 530















