Bikaner Live

राजस्व मंडल की ओर से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल; अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सम्मानित…..


बीकानेर, 25 नवंबर। राजस्व मंडल की ओर से अजमेर में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय निर्णय लेखन कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया।
समारोह में राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिये आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय प्रतियोगिता-2021 में संभाग स्तर श्रेणी की प्रविष्टियों में चयनित होने पर कलाल को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रमाण पत्र सिरोही के जिला कलेक्टर के तौर पर प्रस्तुत प्रविष्ठि के आधार पर दिया गया।


बीकानेर, 25 नवंबर। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी को राजस्व मंडल की ओर से आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता 2022 में राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी सेवा अधिकारी संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के फलस्वरूप शुक्रवार को आयोजित राजस्व मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!